Premium Notes Library
36
CGपरीक्षामित्र
SMART STUDY HUB
Download PDF
Complete Coverage

छ.ग. में शिक्षा एवं प्रशासन (Education & Administration of CG)

CGPSC और व्यापम की परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, प्रशासनिक ढांचा, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का स्मार्ट नोट्स संकलन।

Full PDF Available

Click below to download the complete file

Download Now

छत्तीसगढ़ में शिक्षा

शासकीय विश्वविद्यालय

क्र.स्थापनाविश्वविद्यालयस्थानसंबंधित विभाग
1.1956इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालयखैरागढ़उच्च शिक्षा
2.1964पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालयरायपुरउच्च शिक्षा
3.1983गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालयबिलासपुरउच्च शिक्षा
4.1987इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालयरायपुरकृषि एवं पशुपालन
5.2003हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयरायपुरउच्च शिक्षा
6.2005पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालयबिलासपुरउच्च शिक्षा
7.2005चन्दूलाल चन्द्राकर पत्रकारिता विश्वविद्यालयरायपुरउच्च शिक्षा
8.2005स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालयभिलाईतकनीकी शिक्षा
9.2008महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालयजगदलपुरउच्च शिक्षा
10.2008गहिरागुरू विश्वविद्यालयअम्बिकापुर
11.2008पं. दीनदयाल उपाध्याय आयुष व स्वास्थ्य वि.वि.रायपुरआयुष एवं चिकित्सा शिक्षा
12.2012अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालयबिलासपुरउच्च शिक्षा
13.2012वासुदेव चन्द्राकर विश्वविद्यालयअंजोरा (दुर्ग)कृषि एवं पशुपालन चिकित्सा
14.2015दुर्ग विश्वविद्यालय (हेमचन्द यादव)दुर्गउच्च शिक्षा
15.2020शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालयरायगढ़उच्च शिक्षा

प्रथम महाविद्यालय

  • प्रथम महा.वि.: छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर (1938)।
  • प्रथम संस्कृत महा.वि.: डी.एस.वी. (DSV) महाविद्यालय रायपुर (1955)।
  • प्रथम कृषि महा.वि.: शासकीय कृषि महाविद्यालय रायपुर (1961)।
  • प्रथम दुग्ध प्रौद्योगिकी महा.वि.: शासकीय दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर (1983)।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • प्राकृतिक एवं योगविज्ञान महाविद्यालय नगपुरा (दुर्ग) में स्थित है।
  • छ.ग में राजकुमार कॉलेज की स्थापना 1894 में की गई।
  • शासकीय पशु चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (1985)।

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय विवरण

1. इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़
  • स्थापना: 14 अक्टूबर 1956, राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा।
  • यह एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय तथा छ.ग. का प्रथम विश्वविद्यालय माना जाता है।
  • संचालित संकाय: कला, दृश्य कला, चित्रकला, संगीत, लोक संगीत, नृत्य।
  • नोट: "शिक्षण संकाय" संचालित नहीं है।
2. गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कोनी (बिलासपुर)
  • स्थापना: 16 जून 1983।
  • सन् 2009 में इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। वर्तमान में यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय है।
अन्य विशिष्ट विश्वविद्यालय
  • इंदिरा गांधी कृषि वि.वि. (रायपुर 1987): प्रदेश का एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय है।
  • हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि वि.वि. (रायपुर 2003): पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति हिदायतुल्ला के नाम पर।
  • पं. सुन्दरलाल शर्मा वि.वि. (बिलासपुर 2005): प्रदेश का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय है।
  • चन्दूलाल चन्द्राकर पत्रकारिता वि.वि. (रायपुर 2005): प्रदेश का एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय है (पूर्व नाम कुशाभाऊ ठाकरे)।
  • वासुदेव चन्द्राकर वि.वि. (अंजोरा, दुर्ग 2012): प्रदेश का एकमात्र पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय है (पूर्व नाम कामधेनु विवि)।

प्रमुख महाविद्यालय

  • राजकुमार कॉलेज, रायपुर (1894): 1882 के दौरान मध्य प्रान्त में उच्च वर्ग के बच्चों की पढ़ाई के लिए जबलपुर में इसकी स्थापना एड्र्यू फ्रेजर द्वारा की गई थी।
  • छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर (1938): शिक्षाशास्त्री जे. योगानंदन (प्रथम प्राचार्य) द्वारा स्थापित। यह छ.ग. का प्रथम व प्राचीन महाविद्यालय है।

चिकित्सा महाविद्यालय (Medical College)

  1. पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर (1963)
  2. छ.ग. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS), बिलासपुर (2001)
  3. स्व. बलीराम कश्यप स्मृति, जगदलपुर (2006)
  4. स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति, रायगढ़ (2013)
  5. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति, राजनांदगांव (2014)
  6. राजमाता देवेन्द्रकुमारी सिंहदेव स्मृति, अम्बिकापुर (2016)
  7. चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल, दुर्ग
  8. श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, भिलाई (निजी)
  9. रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS), रायपुर (निजी)
  10. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर

नोट: महासमुंद, कोरबा और कांकेर में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय प्रस्तावित है。

छत्तीसगढ़ में प्रशासन

राज्य के प्रमुख पदाधिकारी

  • संवैधानिक एवं कार्यपालिका प्रमुख: राज्यपाल।
  • वास्तविक कार्यकारी प्रमुख: मुख्यमंत्री।
  • न्यायपालिका प्रमुख: मुख्य न्यायाधीश।
  • विधानसभा प्रमुख: विधानसभा अध्यक्ष।
  • सर्वोच्च प्रशासनिक पदाधिकारी/नौकरशाही प्रमुख: मुख्य सचिव।
  • सर्वोच्च पुलिस अधिकारी: पुलिस महानिदेशक (DGP)।
  • सर्वोच्च विधि अधिकारी: महाधिवक्ता (AD)।

मुख्य सचिव (Chief Secretary)

  • राज्य में प्रशासन का प्रमुख एवं राज्य का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी होता है।
  • पद सृजनकर्त्ता: 1799 में लॉर्ड वेलेजली द्वारा।
  • नियुक्ति: मुख्यमंत्री।
  • भूमिका: वह मंत्रिमण्डल सचिव है, मंत्रिमण्डल का मुख्य सलाहकार है, समस्त सचिवों व लोकसेवकों का मुखिया है। प्रशासनिक ढांचे में मुख्य सचिव मस्तिष्क माना जाता है।
  • विशेषाधिकार: राज्य सचिवालय के प्रशासन मंत्रिमण्डल को जाने वाली सभी फाइलें मुख्य सचिव से होकर जाता है।

जिलाधीश (District Collector)

  • नायब तहसीलदार से कलेक्टर तक राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत आते हैं (डिप्टी कलेक्टर राजस्व विभाग के अधीन नहीं आता)।
  • उत्तरदायित्व: 1. राजस्व अधिकारी, 2. जिला के प्रमुख प्रशासक, 3. जिला मजिस्ट्रेट, 4. जिला प्रशासन का प्रमुख।
  • प्रशासन की आधारभूत इकाई जिला है। जिला प्रशासन का मुख्य कार्य नीतियों का क्रियान्वयन करना है।
  • राज्य प्रशासन में कलेक्टर की तुलना 'फ्रांस के प्रिफेक्ट' से की जाती है।
  • राज्य में संचालित DUDA (District Urban Development Agency) का पदेन अध्यक्ष कलेक्टर होता है।
  • प्रभारी मंत्री जिला के विकास कार्यों का अनुश्रवण करता है।

राज्यपाल (कार्य एवं शक्तियाँ)

राज्यपाल राज्य में कार्यपालिका प्रमुख एवं संवैधानिक प्रमुख होता है। राज्यपाल के पदनाम से राज्य का प्रशासन संचालित किया जाता है। (मुख्यमंत्री, राज्य की कार्यपालिकीय सत्ता का वास्तविक प्रमुख होता है)。

राज्यपाल की कार्य एवं शक्तियाँ

  • कार्यपालिका शक्तियाँ: मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति। राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष/सदस्य, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों की नियुक्ति, और महाधिवक्ता की नियुक्ति करता है।
  • विधायी शक्तियाँ: सत्राधिकार (विधान मंडल के सत्र आहूत, सत्रावसान व विघटन), विशेष अभिभाषण (आम चुनाव के बाद प्रथम बैठक व प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र में), अध्यादेश जारी करने की शक्ति, विधान परिषद् में 1/6 सदस्यों का मनोनयन।
  • वित्तीय शक्तियाँ: राज्य विधान सभा में अनुदान की मांग, बजट तथा समस्त धन विधेयक राज्यपाल की पूर्वानुमति से ही प्रस्तुत होता है।

स्वविवेक शक्तियाँ

जिनका प्रयोग वह बिना मंत्रिपरिषद् के सलाह से करता है:

  1. किसी विधेयक को राष्ट्रपति के लिए आरक्षित करना (अनुच्छेद-200)।
  2. राज्य सरकार के विषय में राष्ट्रपति को समय-समय पर प्रतिवेदन भेजना।
  3. राज्य विधानमण्डल को संदेश भेजना।
  4. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक पर स्वीकृति देना।
विशेषाधिकार: राज्यपाल के विरूद्ध उसकी कार्यकाल के दौरान किसी न्यायालय में कोई दाण्डिक कार्यवाही स्थापित नहीं की जा सकती।
अनुच्छेदविषय-वस्तु
अनु. 153राज्य का राज्यपाल
अनु. 154कार्यपालिका शक्तियाँ
अनु. 155राज्यपाल की नियुक्ति
अनु. 156राज्यपाल की कार्यकाल
अनु. 161क्षमादान शक्तियाँ
अनु. 163राज्यपाल की सहायता के लिए मंत्रिपरिषद् होगी
अनु. 174राज्य के विधानमंडल के सत्र आहूत, सत्रावसान व विघटन
अनु. 213अवकाश अवधि में राज्यपाल की अध्यादेश जारी करने की शक्ति

मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डल

मुख्यमंत्री

  • कार्यपालिका का कार्यकारी अध्यक्ष एवं संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल होता है, जबकि कार्यपालिका का वास्तविक प्रमुख मुख्यमंत्री होता है।
  • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का सर्वोच्च कार्यकारी प्राधिकारी है।
  • प्रशासनिक संगठनों की आत्मा सत्ता कहलाती है।
  • मुख्यमंत्री के कार्यों का विवरण अनुच्छेद 167 में उल्लेखित है।
  • राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ विकास खण्ड पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है।

मंत्रिमण्डल

  • मंत्रिमण्डल का आकार: 91वाँ संविधान संशोधन 2003 के तहत् छ.ग. राज्य में अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं (राज्य विधानसभा कुल सदस्य संख्या का 15 प्रतिशत)।
  • छत्तीसगढ़ मंत्रिमण्डल में उप-मंत्री का पद नहीं होता।
  • प्रभारी मंत्री जिले के विकास कार्यों का अनुश्रवण करता है।
  • यदि बजट विधानसभा में पुरस्थापित होने के पूर्व खुल जाय तो वित्त मंत्री को त्यागपत्र देना होगा।
⚡ Active Recall • तुरंत स्व-मूल्यांकन

🎯 अभी इसी टॉपिक के 5 प्रश्न हल करें (Instant Topic Quiz)

विषय: छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993, नगरीय निकाय एवं प्रशासन — ऊपर पढ़े गए नोट्स की तुरंत जाँच करें!

आपका लाइव स्कोर
0 / 5
अभ्यास प्रश्न #1 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 1: छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत ग्राम पंचायत के "सरपंच या उपसरपंच" के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) किस धारा के तहत लाया जाता है?

अभ्यास प्रश्न #2 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 2: ग्राम सभा की वर्ष में न्यूनतम कितनी बैठकें अनिवार्य हैं और इनकी तिथियाँ क्या हैं?

अभ्यास प्रश्न #3 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 3: जनपद पंचायत और जिला पंचायत में कुल कितनी स्थायी समितियाँ (Standing Committees) गठित की जाती हैं?

अभ्यास प्रश्न #4 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 4: अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा को विशेष अधिकार देने वाला "छत्तीसगढ़ पेसा नियम (PESA Rules)" कब अधिसूचित किया गया?

अभ्यास प्रश्न #5 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 5: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर - बोदरी) देश के किस क्रम का उच्च न्यायालय है और इसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

👆 किसी भी विकल्प पर क्लिक करके अपना उत्तर जांचें।