Premium Notes Library
36
CGपरीक्षामित्र
SMART STUDY HUB
Complete Coverage

सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं जंगल सत्याग्रह (Civil Disobedience & Forest Satyagraha in CG)

CGPSC और व्यापम की परीक्षाओं के लिए पत्रकारिता की भूमिका, सविनय अवज्ञा आंदोलन (प्रथम व द्वितीय चरण), जंगल सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन का स्मार्ट नोट्स संकलन।

राष्ट्रीय आंदोलन-पत्रकारिता की भूमिका

पत्रिकाप्रकाशनसंपादक
छत्तीसगढ़ मित्र1900माधवराव सप्रे
सरस्वती पत्रिका1900पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
हिन्दी ग्रंथ प्रकाश मण्डली1905माधवराव सप्रे
हिन्द केसरी1907माधवराव सप्रे
कर्मवीर1920पं. माखनलाल चतुर्वेदी
जेलपत्रिका (श्रीकृष्ण जन्मस्थली)1922पं. सुंदरलाल शर्मा
कांग्रेस पत्रिका1937रायपुर कांग्रेस कमेटी

सविनय अवज्ञा आंदोलन के प्रथम चरण का प्रभाव (1930)

पूर्ण स्वराज सप्ताह (6-13 अप्रैल 1930)

  • नेतृत्वकर्ता: पं. रविशंकर शुक्ल।
  • कार्ययोजना: धरना देना, बहिष्कार करना, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग।

नमक कानून तोड़ना (8 अप्रैल 1930)

  • स्थान: रायपुर। द्वारा: पं. रविशंकर शुक्ल।
  • सहयोगी: ठा. प्यारेलाल सिंह एवं महंत लक्ष्मीनारायण।

रायपुर राजनीतिक परिषद् (महाकौशल) सम्मेलन - 15 अप्रैल 1930

  • स्थान: रायपुर। अध्यक्षता: सेठ गोविंद दास (नेहरू जी की इबादतगंज में गिरफ्तारी के कारण)।
  • कार्यक्रम: पं. रविशंकर शुक्ल ने हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) व सोडा (NaOH) मिलाकर नमक बनाया और प्रतीकात्मक रूप से नमक कानून तोड़ा।
  • सहयोगी: सेठ गोविंद दास, द्वारका प्रसाद मिश्र, महंत लक्ष्मीनारायण दास व गयाचरण त्रिवेदी।
  • नोट: यह 13 अप्रैल को होना था, किन्तु नेहरू जी की गिरफ्तारी के कारण दो दिन विलंब से हुआ।

अन्य प्रमुख गतिविधियां (1930)

  • जिला राजनीतिक परिषद्: टाउनहॉल बिलासपुर, अध्यक्षता- बैरिस्टर छेदीलाल।
  • बिलासपुर शासकीय स्कूल में झण्डा फहराना: 8 अगस्त 1930, कांतिकुमार भारती द्वारा। 3 दिन बाद पुलिस द्वारा उतारने पर विरोध, कालीचरण को कारावास।
  • कर न दो और पट्टा मत लो: रायपुर व बिलासपुर। नेतृत्व: ठा. प्यारे लाल सिंह (रायपुर), गजाधर साव (बिलासपुर)। धमतरी में: नारायणराव मेघावाले।

वानरसेना का गठन

  • बिलासपुर वानरसेना (1930): वासुदेव देवरस द्वारा (प्रथम चरण में)।
  • रायपुर वानरसेना (1932): बलीराम आजाद (संस्थापक) व यतियतन लाल (संचालक) द्वारा (द्वितीय चरण में)।

छत्तीसगढ़ में जंगल सत्याग्रह

गट्टासिली (जून 1930)

  • स्थान: धमतरी।
  • नेतृत्वकर्ता: नारायणराव मेधावाले, छोटेलाल श्रीवास्तव, नत्थूजी जगताप।

मोहबना-पोंड़ी (24 जुलाई 1930)

  • स्थान: बालोद। नेतृत्वकर्ता: नरसिंह प्रसाद अग्रवाल।
  • विशेष: ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध जुलूस एवं नारे लगाने का कार्य किया गया।

घोंघाडीह (जुलाई 1930)

  • नेतृत्वकर्ता: मुकुंदा, अजीत रावत, पंचम, लटी, संसारी।

तमोरा (9 सितम्बर 1930)

  • स्थान: महासमुंद।
  • नेतृत्वकर्ता: यतियत्तन लाल, शंकरराव गनौदवाल, भगवती प्रसाद मिश्र।
  • विशेष: बालिका दयावती ने मार्ग अवरूद्ध कर रहे ब्रिटिश अधिकारी को तमाचा मारा था।

बदराटोला (21 जनवरी 1939)

  • स्थान: राजनांदगांव। नेतृत्वकर्ता: रामधीन गोंड़।
  • विशेष: रामधीन गौंड शहीद हुये थे। छुईखदान व बदराटोला में स्टेट कांग्रेस के तत्वाधान में 1938-39 में सत्याग्रह हुए थे।

रुद्री नवागांव (22 अगस्त 1930)

  • स्थान: धमतरी।
  • नेतृत्वकर्ता: बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव, नत्थूजी जगताप, नारायणराव मेघावाले।
  • विशेष: पुलिस ने बर्बरता दिखाई, गोली चालन में सिंधु कुमार तथा रलु की मृत्यु हो गई।
अन्य सत्याग्रह (अक्टूबर 1930): पोंड़ीगांव (सीपत) - रामाधार दुबे, पकरिया - अयोध्या प्रसाद जैन, ईदाखार - सत्यनारायण खण्डेलवाल आदि, बांधाखार (कटघोरा) - मनोहरलाल शुक्ल (सहयोगी: गया प्रसाद, हेमसिंह आदि)।

सविनय अवज्ञा (द्वितीय चरण) एवं अन्य घटनाएं

सविनय अवज्ञा आंदोलन (द्वितीय चरण 1932) - डिटेक्टर क्रम

डिटेक्टर क्रमनामविशेष
प्रथमपं. रविशंकर शुक्लपूरे प्रांत के लिए डिटेक्टर चुने गए। 29 जनवरी 1932 को रायपुर में पेशावर दिवस का आयोजन किया।
द्वितीयपं. सुन्दरलाल शर्मा
तृतीयशंकर राव गनौदवाले
चतुर्थश्रीमती राधाबाईप्रथम एवं एकमात्र महिला, रायपुर जिले का नेतृत्व किया।
पंचममाधवप्रसाद परगनिहा
षष्ठमरामनारायण मिश्र (हर्षल)1932 में पत्र बम की योजना बनाई।
सप्तमब्रम्हदेव/बलदेव दुबे4 अगस्त 1932 को बंदी दिवस के रूप में मनाया।
अष्ठमलक्ष्मीनारायण तिवारीअंतिम डिटेक्टर थे।

अन्य घटनाक्रम (1932)

  • कांग्रेस स्वयंसेवकों का जुलूस, बालोद - नरसिंह प्रसाद अग्रवाल।
  • बिलासपुर में विदेशी वस्त्रों के दुकानों के समक्ष धरना - ठा. छेदीलाल।
  • 12 फरवरी 1932 को महिलाओं (केतकी बाई, रुक्मणीबाई, मनटोरा बाई, मुटकी बाई, फुटेनिया बाई, केजा बाई) ने कीका भाई के दुकान पर धरना दिया, परिणामस्वरूप पुलिस ने उन्हें जेल में रखा।

गांधीजी का द्वितीय आगमन (1933)

  • अवधि: 22 से 26 नवम्बर 1933।
  • उद्देश्य: अछूतोद्धार कार्यक्रम हेतु।
  • सहयोगी: मीरा बेन, ठक्कर बापा एवं महादेव देसाई।
  • नोट: मोती बाग का पूर्व नाम विक्टोरिया बाग था।

भारत छोड़ो आंदोलन एवं अन्य घटनाएं

प्रांतीय विधान सभा चुनाव (1937)

  • निर्वाचित सदस्य: रायपुर से पं. रविशंकर शुक्ल, बिलासपुर से ई. राघवेंद्र राव, दुर्ग से घनश्याम सिंह गुप्त।
  • मंत्रिमंडल (14 जुलाई 1937): डॉ. नारायण भास्कर खरे (मुख्यमंत्री), पं. रविशंकर शुक्ल (शिक्षामंत्री), घनश्याम सिंह गुप्त (अध्यक्ष)। विद्या मंदिर योजना 1937 में लागू।
  • द्वितीय कांग्रेस मंत्रिमंडल (29 जुलाई 1938): पं. रविशंकर शुक्ल को पहले शिक्षा विभाग दिया गया था।
  • सेवादल का गठन (1938): खैरागढ।

व्यक्तिगत सत्याग्रह (1940)

  • 27 नवंबर 1940 को सर्वप्रथम पं. रविशंकर शुक्ल ने रायपुर से व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया (छ.ग. के प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रही)।
  • भाग लेने वाले व्यक्ति: 1. रायपुर (पं. रविशंकर शुक्ल, यतियतन लाल जैन), 2. बिलासपुर (रामगोपाल तिवारी), 3. दुर्ग (घनश्याम सिंह गुप्त, रत्नाकर झा), 4. धमतरी (छोटेलाल श्रीवास्तव)।
  • पदयात्रा: 2 अप्रैल 1941 को रामराम साहू, रामेश्वर साहू आदि के जत्थे ने दिल्ली प्रस्थान किया, 8 अगस्त 1941 को ललितपुर समीप गिरफ्तार (पं. रविशंकर शुक्ल जेल में थे इसलिए नेतृत्व नहीं कर पाये)।

रायपुर षड्यंत्र केस (1942)

  • प्रमुख नेता: परसराम सोनी।
  • उद्देश्य: विस्फोटक सामग्री व बम बनाना।
  • योगदान: परसराम सोनी का नाम रिवाल्वर बनाने में, नेपाम बम या अग्नि बम बनाने में, बुलेट या गोलियां बनाने में जुड़ा है।

भारत छोड़ो आंदोलन - मलकानपुर की घटना (1942)

  • तिथि/स्थान: 09 अगस्त 1942, मलकानपुर (मध्यप्रांत की सीमा)।
  • शामिल सदस्य: पं. रविशंकर शुक्ल, घनश्याम सिंह गुप्त, बैरिस्टर छेदीलाल, महंत लक्ष्मीनारायण दास, यतियतनलाल जैन, द्वारिका प्रसाद मिश्र, सेठ शिवदास डागा, श्री नारायणराव मेघावाले, डी. के. मेहता, डॉ. खूबचंद बघेल, कुंजबिहारी अग्निहोत्री (बम्बई अधिवेशन से वापस आ रहे थे)।
⚡ Active Recall • तुरंत स्व-मूल्यांकन

🎯 अभी इसी टॉपिक के 5 प्रश्न हल करें (Instant Topic Quiz)

विषय: छत्तीसगढ़ में 1857 की क्रांति, जंगल सत्याग्रह एवं राष्ट्रीय आंदोलन — ऊपर पढ़े गए नोट्स की तुरंत जाँच करें!

आपका लाइव स्कोर
0 / 5
अभ्यास प्रश्न #1 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 1: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह (सोनाखान के जमींदार) को कब और कहाँ फांसी दी गई थी?

अभ्यास प्रश्न #2 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 2: छत्तीसगढ़ का प्रथम जंगल सत्याग्रह "सिहावा-नगरी जंगल सत्याग्रह" कब प्रारंभ हुआ था?

अभ्यास प्रश्न #3 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 3: महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन (20 दिसंबर 1920) किस सत्याग्रह के संदर्भ में हुआ था?

अभ्यास प्रश्न #4 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 4: 18 जनवरी 1858 को रायपुर की तीसरी रेजीमेंट में सार्जेंट मेजर सिडवेल की हत्या कर सैन्य विद्रोह किसने किया था ("छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे")?

अभ्यास प्रश्न #5 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 5: 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान "मलकपुर (Malkapur)" में छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं को किस ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया?

👆 किसी भी विकल्प पर क्लिक करके अपना उत्तर जांचें।