Premium Notes Library
36
CGपरीक्षामित्र
SMART STUDY HUB
Download PDF
Complete Coverage

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल (Tourism, Caves & Temples of CG)

CGPSC और व्यापम की परीक्षाओं के लिए प्रमुख मंदिर (शिव, विष्णु, देवी), गुफाएं (सरगुजा, रायगढ़, बस्तर), संग्रहालय एवं आश्रम का सबसे महत्वपूर्ण और स्मार्ट नोट्स संकलन।

Full PDF Available

Click below to download the complete file

Download Now

छत्तीसगढ़ में प्रमुख मंदिर

तथ्य: छ.ग. पर्यटन मंडल का गठन 18 जनवरी 2002 को किया गया।

प्रमुख शिव मंदिर

  • रूद्रशिव: तालागांव (बिलासपुर)।
  • पातालेश्वर महादेव: मल्हार (बिलासपुर)।
  • महाकालेश्वर: बेलगहना (बिलासपुर)।
  • नागेश्वर शिव: दलहापहाड़ (जांजगीर-चांपा)।
  • लक्ष्मणेश्वर शिव: खरौद (जांजगीर-चांपा)।
  • कलेश्वर शिव: पीथमपुर (जांजगीर-चांपा)।
  • सिद्धेश्वर शिव: पलारी (बलौदाबाजार)।
  • हटकेश्वर शिव: बलौदाबाजार (शिवनाथ व खारून के संगम पर)।
  • चम्पकेश्वर शिव: चम्पारण (रायपुर)।
  • सोमनाथ शिव: रायपुर।
  • कर्णेश्वर शिव: सिहावा (धमतरी)।
  • फणिकेश्वरनाथ शिव: फिंगेश्वर (गरियाबंद)।
  • सोमेश्वर शिव: राजिम (गरियाबंद)।
  • प्राचीन शिव मंदिर: 1. पाली (कोरबा) 2. तुम्माण (कोरबा) 3. देवबालौद (दुर्ग) 4. गंडई (राजनांदगांव)।

प्रमुख विष्णु मंदिर

  • नरनारायण मंदिर: शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा)।
  • लक्ष्मण मंदिर: सिरपुर (महासमुंद)।
  • राजीवलोचन मंदिर: राजिम (गरियाबंद)।

प्रमुख देवी मंदिर

  • महामाया मंदिर: रतनपुर (बिलासपुर)।
  • डिडिनेश्वरी देवी: मल्हार (बिलासपुर)।
  • चन्द्रहासिनी एवं नाथलदाई: चन्द्रपुर (जांजगीर-चाम्पा)।
  • बिलाईमाता मंदिर: धमतरी।
  • खल्लारी माता: खल्लारी (महासमुंद)।
  • बम्लेश्वरी देवी: डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)।
  • महिषासुर मर्दिनी: चैतुरगढ़ (कोरबा)।
  • सिंहवासिनी मंदिर: कांकेर।
  • मावली माता: नारायणपुर।
  • दंतेश्वरी माता: दंतेवाड़ा।
  • तेलीन माता: केशकाल घाटी (कोण्डागांव)।
  • कौशल्या माता: चन्दखुरी (रायपुर)।

छत्तीसगढ़ की गुफाएँ (जिलेवार)

जिलागुफा
जशपुरकैलाश गुफा
बलरामपुरअर्जुनगढ़ की गुफा
सरगुजासीताबेंगरा की गुफा, जोगीमारा की गुफा, हाथीपोल की गुफा, झपीबेंगरा में गुफा, आरा पहाड़ी की गुफा
कोरियासीतामढ़ी गुफा (घाघरा)
रायगढ़सिंघनपुर, कबरा पहाड़, बोतल्दा, बसनाझर, ओंगना, टीपाखोल, बेनीपाद, अमर गुफा (सोनबरसा)
कोरबाशंकर खोल गुफा (चैतुरगढ़) गुफा के भीतर शिवलिंग स्थित है
राजनांदगांवचितवाडोंगरी की गुफा, मंडीपखोल की गुफा
बस्तरकुटुमसर की गुफा, कैलाश, अरण्यक गुफा, देवगिरी की गुफा, शीतगुफा, दण्डक गुफा, रानी गुफा
कांकेरजोगी गुफा (किन्तु जोगीमारा की गुफा सरगुजा)
बीजापुरनड्डापल्ली की गुफा, आवापल्ली की गुफा, लंका गुफा, सकल नारायण गुफा

नोट: कैलाश गुफा - जशपुर, बस्तर एवं सरगुजा में स्थित है। हाथीपोल की गुफा रामगढ़ की पहाड़ी में है。

गुफाओं का विस्तृत विवरण

(A) सरगुजा (रामगढ़ की पहाड़ी में स्थित)

  • 1. सीताबेंगरा की गुफा: विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के साक्ष्य मिले हैं। 200 ई. पू. में भरतमुनी ने अपनी नाट्यशाला की रचना की।
  • 2. लक्ष्मणबेंगरा की गुफा।
  • 3. जोगीमारा गुफा: यह मौर्यकालीन अभिलेख है। इसमें नर्तक देवदत्त एवं नर्तकी सुतनुका के प्रेमगाथा का वर्णन है। इस अभिलेख की भाषा पाली एवं लिपि ब्राम्ही है।

(B) रायगढ़ (पाषाणकालीन शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध)

  • 1. सिंघनपुर गुफा: खोजकर्ता एंडरसन (1910)। मानव का आखेट मुद्रा में शैलचित्र अंकित है। यह पूर्व पाषाणकाल से संबंधित है और छत्तीसगढ़ की प्राचीनतम गुफा है।
  • 2. कबरापहाड़ गुफा: काल मध्य पाषाणकाल है। पंक्तिबद्ध मानव समूह सीढ़ीनुमा आकृति में। सर्वाधिक शैलचित्र इसी गुफा में पाए जाते हैं।
  • 3. बोतल्दा गुफा: यह छत्तीसगढ़ का सबसे लंबा गुफा है। प्रागैतिहासिक शैलचित्र मिलते हैं।

(C) राजनांदगांव

  • चितवाडोंगरी: यह पाषाणकालीन गुफा है जो कि शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहां ड्रेगन की आकृति के चित्र मिले हैं जो चीनी कला की अभिव्यक्ति का प्रमाण है।

(D) बीजापुर

  • 1. नडापल्ली गुफा, 2. आवापल्ली गुफा।

(E) बस्तर

  • कुटुमसर की गुफा: स्थान: बस्तर (कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अन्तर्गत)। खोजकर्ता: डॉ. शंकर तिवारी (1958 ई.)। निर्माण जल द्वारा हुआ है।
    • चूनापत्थर (CaCO3) की बनी दो विशेष संरचनाएं: 1. Stalactites (अश्चुताश्म) छत पर लटके चूना पत्थर, 2. Stalagmites (निश्चुताश्म) धरातल पर स्थित संरचना।
    • नोट: यहाँ अंधी मछलियाँ पायी जाती है।
  • अरण्यक गुफा (Aranyak Cave): दण्डकारण्य क्षेत्र में, कार्स्ट स्थलाकृति, गंडदेव झोडी नाला से सम्बंधित है।

संग्रहालय एवं आश्रम

छत्तीसगढ़ में संग्रहालय एवं पुस्तकालय

  • महंत घासीदास संग्रहालय: रायपुर (1875 में स्थापित)। महाकौशल कला वीथिका महंत घासीदास संग्रहालय में स्थापित किया गया है।
  • जिला पुरातात्विक संग्रहालय: बिलासपुर (1983 में)।
  • महंत सर्वेश्वरदास सार्वजनिक ग्रंथालय: रायपुर (1953 में)।
  • नृजातीय म्यूजियम (Anthropologium): जगदलपुर (बस्तर में), Anthropological Survey of India द्वारा संचालित।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख आश्रम

  • वाल्मिकी आश्रम: बारनवापारा (बलौदाबाजार)।
  • तुरतुरिया आश्रम: बारनवापारा (बलौदाबाजार)।
  • रामकृष्ण मिशन आश्रम: नारायणपुर (1985 में आत्मानंद द्वारा स्थापित)।
  • स्वामी विवेकानंद सेवाश्रम: रायपुर (1958 में आत्मानंद द्वारा स्थापित)।
⚡ Active Recall • तुरंत स्व-मूल्यांकन

🎯 अभी इसी टॉपिक के 5 प्रश्न हल करें (Instant Topic Quiz)

विषय: छत्तीसगढ़ी साहित्य, भाषा एवं प्रमुख पुरातात्विक पर्यटन स्थल — ऊपर पढ़े गए नोट्स की तुरंत जाँच करें!

आपका लाइव स्कोर
0 / 5
अभ्यास प्रश्न #1 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 1: छत्तीसगढ़ी भाषा की प्रथम कहानी "सुरही गैया" के लेखक कौन हैं?

अभ्यास प्रश्न #2 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 2: "छत्तीसगढ़ का पाणिनि" किसे कहा जाता है जिन्होंने 1885 में छत्तीसगढ़ी व्याकरण की रचना की?

अभ्यास प्रश्न #3 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 3: छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार" के रचयिता कौन हैं?

अभ्यास प्रश्न #4 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 4: राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत विकसित विश्व का एकमात्र "माता कौशल्या मंदिर" कहाँ स्थित है?

अभ्यास प्रश्न #5 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 5: छत्तीसगढ़ का शिमला किसे कहा जाता है जहाँ 1962 में तिब्बती शरणार्थियों को बसाया गया था?

👆 किसी भी विकल्प पर क्लिक करके अपना उत्तर जांचें।