Premium Notes Library
36
CGपरीक्षामित्र
SMART STUDY HUB
Download PDF
Complete Coverage

छ.ग. के जलप्रपात, परियोजनाएं एवं कृषि (Waterfalls, Projects & Agriculture of CG)

CGPSC और व्यापम की परीक्षाओं के लिए प्रमुख जलप्रपात, सिंचाई परियोजनाएं एवं कृषि परिदृश्य का संपूर्ण एवं स्मार्ट नोट्स संकलन।

Full PDF Available

Click below to download the complete file

Download Now

छ.ग. के प्रमुख जलप्रपात

बस्तर

  • चित्रकूट जलप्रपात: यह इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह छ.ग. का सबसे बड़ा जलप्रपात है तथा इसे भारत का नियाग्रा कहा जाता है।
  • तीरथगढ़ जलप्रपात: यह छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात है (लगभग 300 फीट)। यह मुनगाबहार नदी (कांकेर) पर है, यहाँ बस्तर का विनता घाटी है जिसे बस्तर का कश्मीर कहा जाता है।
  • तामड़ाघूमर (मयूरा): यह जलप्रपात बस्तर की विनता घाटी में निर्मित है।
  • अन्य: महादेवघूमर, मंडवा, करंजी, चित्रधारा आदि।

दंतेवाड़ा & कांकेर

  • सूरतगढ़ जलप्रपात: शंखिनी-डंकिनी नदी के संगम पर निर्मित।
  • मेंदनीघूमर जलप्रपात: इसे हाथी-दरहा प्रपात भी कहा जाता है।
  • फुलपाड़: अरनपुर घाटी में स्थित है।
  • मलाजकुण्डम जलप्रपात (कांकेर): दूध नदी पर।
  • चरें-मरें जलप्रपात (कांकेर): पिंजारिन घाटी में स्थित है, पिंजाडिन नदी पर।

सरगुजा & कोरिया

  • सरभंजा जलप्रपात (सरगुजा): मांड नदी पर (मैनपाट क्षेत्र में)।
  • टाईगर प्वाइंट जलप्रपात (सरगुजा): मैनपाट में।
  • अमृतधारा जलप्रपात (कोरिया): हसदेव नदी पर (इसके निकट तपसी बाबा का आश्रम है)।
  • गावरघाट (कोरिया): हसदेव नदी पर।

बलरामपुर & जशपुर

  • कोठली जलप्रपात (बलरामपुर): कन्हार नदी पर।
  • पवई जलप्रपात (बलरामपुर): चिनार / चनान नदी पर (कन्हार की सहायक नदी)।
  • जशपुर के प्रपात: रानीदाह जलप्रपात, राजपुरी जलप्रपात, दमेरा जलप्रपात, खुड़ियारानी जलप्रपात, बेने जलप्रपात (ईबनदी), दानपुरी, भृंगराज, गुल्लूप्रपात, भेड़ियापत्थर।
जिलाजलप्रपातविवरण
कोरबाकेंदई जलप्रपातकेंदई नदी पर (कटघोरा तहसील क्षेत्र में)।
नारायणपुरखुरसेल झरनाखुरसेल नदी पर। अन्य: हान्दावाड़ा, नोगोबाबा जलप्रपात।
कवर्धारानीदहराभोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित।
बीजापुरसातधाराइन्द्रावती नदी पर। अन्य: बोगतुंग प्रपात (तालपेरूनदी), लंकापल्ली (चिंतावागु नदी) सातकुंडी।
सुकमागुप्तेश्वर, रानीदरहा, मल्लगेर इन्दुलशबरी नदी पर। मल्लगेर इन्दुल शबरी की सहायक नदी मल्गेर नदी पर निर्मित है।

छ.ग. की प्रमुख बांध, परियोजनाएं एवं एनीकट

सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति

  • वृहद् परियोजना (10,000 हे. से अधिक क्षेत्र): 08 (मार्च 2020 तक) / 04 निर्माणाधीन।
  • मध्य परियोजना (2000 हे. से 10,000 हे. क्षेत्र तक): 37 / 01 निर्माणाधीन।
  • लघु परियोजना (2000 हे. से कम क्षेत्र): 2401 / 416 निर्माणाधीन।
  • स्टापडेम/एनीकट: 734 / 186 निर्माणाधीन।
  • नलकूप योजना: 30 / 01 निर्माणाधीन।

महानदी कॉम्प्लेक्स

  • विश्व बैंक की सहायता से निर्मित महानदी काम्प्लेक्स की स्थापना सन् 1979-80 में की गई।
  • सिकासार परियोजना: पैरी नदी (1995), गरियाबंद। 2006 से 7 मेगावाट (3.5x2) विद्युत उत्पादन क्षमता।
  • सोंदूर परियोजना: सोंदूर नदी (1979), धमतरी (ग्राम मेचका, नगरी-सिहावा)।

प्रमुख बांध एवं परियोजनाएं

क्र.बांध/परियोजनानदीसन्नामकरण / विशेषजिला
1.केलो परियोजनाकेलो नदी2009-20स्व. दिलीप सिंह जूदेवरायगढ़
2.खूंटाघाट बांधखारंग नदी1920-30संजय गांधी परियोजनाबिलासपुर
3.खुड़िया बांधमनियारी नदी1924-30राजीव गांधी परियोजनामुंगेली
4.कोडार बांधकोडार नदी1976-95शहीद वीरनारायण सिंह परियोजनामहासमुंद
5.गंगरेल बांधमहानदी1979रविशंकर जलाशय। यह महानदी परियोजना का मुख्य बांध है। 2004 से 10 MW जल विद्युत (2.5x4) संचालित है। यह छ.ग. का सबसे लम्बा बांघ है (1380 मी.)।धमतरी
6.हसदेव बांगोहसदेव नदी1967मिनीमाता परियोजना। छ.ग. की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना। सिंचाई क्षमता 4,20,580 हेक्टेयर।कोरबा
7.माडुमसिल्ली / मुरूमसिल्लीसिलयारी नदी1923बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव। यह एशिया का पहला सायफन बांध है।धमतरी
8.रूद्री बैराजमहानदी1912-15यह छत्तीसगढ़ का प्रथम बांध है। वर्ष 1912 में रूद्री नहर का निर्माण हुआ था। 1990 में 0.2MW बिजली उत्पादन (प्रथम जलविद्युत)।धमतरी
9.दुधवा जलाशयमहानदी1965स्वतंत्रता के पश्चात छ.ग. में निर्मित प्रथम बांध है।धमतरी
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: भारत सरकार द्वारा चिन्हांकित 99 महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रदेश की प्रमुख 03 योजनाएँ यथा- 1. केलो परियोजना (रायगढ़), 2. खारंग सिंचाई परियोजना (बिलासपुर), 3. मनियारी सिंचाई परियोजना (मुंगेली)।

छ.ग. में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन

सामान्य परिचय

  • राज्य में 80% जनसंख्या कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग धंधों पर आश्रित है।
  • प्रदेश के 37.46 लाख कृषक परिवारों में 76% कृषक लघु एवं सीमांत श्रेणी के कृषक हैं।
  • राज्य का अधिकतम जनभार कृषि पर निर्भर है अर्थात् छ.ग. में लोग अर्थव्यवस्था के लिए कृषि क्षेत्र में अधिक कार्यरत हैं।
  • छत्तीसगढ़ की कृषि आजीविका प्रधान है तथा कृषि में खाद्यान्नों की प्रधानता है।
  • छत्तीसगढ़ का मैदानी भाग राज्य का सर्वाधिक उपजाऊ क्षेत्र है।
  • कृषि क्षेत्र = कृषि फसल + पशुपालन + मछलीपालन। प्राथमिक क्षेत्र = कृषि फसल + पशुपालन + मछलीपालन + खनन तथा उत्खनन।

राज्य की प्रमुख फसलें

  • मुख्य खाद्यान्न फसल: चावल (सबसे प्रमुख फसल)।
  • मुख्य दलहन फसल: चना।
  • मुख्य तिलहन फसल: मूंगफली (सर्वाधिक उत्पादन), वर्तमान में राज्य की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन है।

किसान शॉपिंग मॉल: 1. राजनांदगांव (2010 में) मंडी में, 2. महासमुंद में (प्रस्तावित)。

एशिया की सबसे बड़ी इमली मण्डी: जगदलपुर (बस्तर)。

छ.ग. में राजकीय अनुसंधान केन्द्र

  • कोसा अनुसंधान केन्द्र: बस्तर। कोसा संबंधित जिले: रायगढ़, जांजगीर-चांपा (चांपा), बस्तर, बिलासपुर।
  • काजू अनुसंधान केन्द्र: बस्तर।
  • टोमेटो रिसर्च सेन्टर: मैनपाट (किन्तु टमाटर राजधानी लुड़ेंग (जशपुर))।
  • कृषि अनुसंधान केन्द्र: रायपुर।
  • चावल अनुसंधान केन्द्र: लाभांडी (रायपुर)। लाभांडी रिसर्च फॉर्म रायपुर की स्थापना 1903 में हुई थी (प्रदेश का सबसे पुराना रिसर्च केन्द्र)।
  • चाय का संवर्धन: जशपुर।
  • कृषि मशीनरी परीक्षण प्रयोगशाला: रायपुर।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण हेतु छ.ग. सरकार को मंथन अवार्ड प्राप्त हुआ है (2007-08 में धान खरीदी व्यवस्था कम्प्यूटरीकृत)।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सतत् निगरानी हेतु फरवरी 2008 को चावल उत्सव शुरू किया गया।
  • 2012-13: राज्यों में पृथक् कृषि बजट।
  • 2014-15: छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन योजना प्रारंभ तथा शून्य ब्याज पर कृषि ऋण किसानों को दिया जा रहा है।
⚡ Active Recall • तुरंत स्व-मूल्यांकन

🎯 अभी इसी टॉपिक के 5 प्रश्न हल करें (Instant Topic Quiz)

विषय: छत्तीसगढ़ की नदियाँ, अपवाह तंत्र, जलप्रपात एवं सिंचाई परियोजनाएं — ऊपर पढ़े गए नोट्स की तुरंत जाँच करें!

आपका लाइव स्कोर
0 / 5
अभ्यास प्रश्न #1 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 1: छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा "महानदी" का उद्गम कहाँ से होता है और छत्तीसगढ़ में इसकी लंबाई कितनी है?

अभ्यास प्रश्न #2 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 2: छत्तीसगढ़ में बहने वाली सबसे लंबी नदी (290 किमी) कौन-सी है?

अभ्यास प्रश्न #3 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 3: भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात "चित्रकोट जलप्रपात" (भारत का नियाग्रा) किस नदी पर स्थित है?

अभ्यास प्रश्न #4 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 4: छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा बांध (87 मीटर) "मिनीमाता बांगो बांध" किस नदी पर और किस जिले में स्थित है?

अभ्यास प्रश्न #5 CGPSC / CG Vyapam Standard (+2.0, -0.66)

प्र. 5: छत्तीसगढ़ के प्रमुख "प्रयाग (नदी संगम)" और उनके नदियों का कौन-सा युग्म सही है?

👆 किसी भी विकल्प पर क्लिक करके अपना उत्तर जांचें।