CGSSB / CG Vyapam 2027
36
CGपरीक्षामित्र
CGPSC • व्यापम • सरकारी नौकरी
परीक्षा कैलेंडर
समूह 04 / संयुक्त भर्ती

डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर

Data Entry Operator (DEO) भर्ती से संबंधित सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, 50 अंकों का अनिवार्य कम्प्यूटर ज्ञान, टाइपिंग टेस्ट (8000 KDPH), PYQ और तैयारी की जानकारी एक ही जगह व्यवस्थित रूप से प्राप्त करें।

संभावित परीक्षा माह
मार्च 2027
समूह04 (संयुक्त भर्ती)
पदDEO / कम्प्यूटर ऑपरेटर
Skill Test8000 KDPH (Hindi/Eng)
PreparationComputer 50% Mandatory + Typing

इस पेज पर आपको क्या मिलेगा?

यह dedicated page डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और कम्प्यूटर ऑपरेटर परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए है — कम्प्यूटर का विस्तृत सिलेबस (भाग-1), सामान्य अध्ययन (भाग-2), टाइपिंग टेस्ट (Skill Test) focus, PYQ, exam pattern, और preparation strategy।

Complete Exam Guide

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती — Overview

CG Vyapam द्वारा आयोजित DEO परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भाग कम्प्यूटर ज्ञान का होता है। अक्सर भाग-1 (कम्प्यूटर) में 50 में से 25 अंक लाना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही, चयन प्रक्रिया में कम्प्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट (8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) का अहम रोल होता है।

Total Marks
150 / 200 MCQ
Computer Section
50 Marks (50% Pass)
Typing Test
8000 KDPH
Qualification
12th + DCA/PGDCA
Post Details

📋 पद की जानकारी

डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)

विभिन्न सरकारी विभागों में डेटा प्रविष्टि, रिकार्ड संधारण और कम्प्यूटर आधारित कार्यों का निर्वहन।

कम्प्यूटर ऑपरेटर

विभागीय सर्वर, सॉफ्टवेयर और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालन में सहायक भूमिका।

Syllabus

📚 सिलेबस

भाग-1 एवं भाग-2

भाग 1: कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान (50 अंक)

  • • कम्प्यूटर का उपयोग, प्रमुख भाग (CPU, Input/Output Devices)
  • • प्रिंटर के प्रकार (Inkjet, Laser etc.)
  • • ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम (MS DOS, Windows, Linux)
  • • MS Office (Word, Excel, PowerPoint)
  • • इंटरनेट, एंटीवायरस, मल्टीमीडिया, CD/DVD
* इस भाग में 25 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

भाग 2: सामान्य अध्ययन एवं मानसिक योग्यता

  • • सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning): तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी।
  • • सामान्य ज्ञान (India): इतिहास, संविधान, अर्थव्यवस्था, भूगोल।
  • • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान: इतिहास, भूगोल, संस्कृति, जनजातियां, उद्योग।
  • • समसामयिक घटनाक्रम (Current Affairs): राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय।

भाग 3: सामान्य गणित

  • • दाशमिक प्रणाली, संख्याएं, भिन्न
  • • औसत, प्रतिशत, चाल-समय-दूरी
  • • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • • लाभ-हानि, अनुपात-समानुपात

भाग 4: भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी)

  • • हिन्दी व्याकरण: स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, समास, संधि, मुहावरे।
  • • English Grammar: Numbers, Gender, Articles, Pronouns, Adjectives, Verbs, Active/Passive, Tense, Vocab.
महत्वपूर्ण: व्यापम के संयुक्त भर्ती (AG-3/DEO) पैटर्न में बदलाव संभव है। तैयारी के लिए उपर्युक्त मानक सिलेबस का उपयोग करें, अंतिम विवरण आधिकारिक notification में देखें।
Exam Pattern

📊 परीक्षा पैटर्न

Section अंक (Marks) Preparation Focus
भाग 1: कम्प्यूटर ज्ञान50Deep theory + MS Office Shortcuts
भाग 2: हिन्दी + अंग्रेजी15 + 15 = 30Grammar & Vocabulary rules
भाग 3: गणित + रीजनिंग30 + 15 = 45Daily calculation practice
भाग 4: सामान्य ज्ञान (भारत + CG)75 (लगभग)Current Affairs & CG GK revision
कौशल परीक्षा (Skill Test)Qualifying / Marks8000 Key Depressions per hour (Hindi/Eng)
Skill Preparation

⌨️ Typing Skill Test Preparation

8000 KDPH

लगभग 25-30 WPM की निरंतर स्पीड आवश्यक है।

Font & Layout

हिन्दी के लिए Kruti Dev / Mangal (Remington) का अभ्यास करें।

Accuracy First

गलतियों पर अंक कटते हैं। बैकस्पेस का कम उपयोग करें।

Daily Test

सॉफ्टवेयर पर 15-15 मिनट के टाइमर लगाकर टाइपिंग करें।

Previous Year Questions

📝 Previous Year Questions (PYQ)

CG Vyapam DEO व AG-3 के पुराने papers से कम्प्यूटर और गणित का trend समझें।

Preparation Strategy

🚀 DEO तैयारी रणनीति

01
कम्प्यूटर सेक्शन को प्राथमिकता दें

कम्प्यूटर में 25 अंक अनिवार्य हैं, इसलिए MS Office, Internet और Basics का रोज़ रिवीजन करें।

02
टाइपिंग रोज़ाना 1 घंटा

लिखित परीक्षा के साथ ही टाइपिंग शुरू कर दें। रिजल्ट के बाद स्किल टेस्ट के लिए समय कम मिलता है।

03
मैथ्स और छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

मैथ्स के short tricks सीखें और CG GK के वेटेज को ध्यान में रखते हुए नियमित MCQ हल करें।

📖 Study Resources